फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 19 बोरी खाद लदा टैंपो ड्राइव टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुनुवां। खुनुवां एंटी स्मगलिंग ड्राइव टीम ने शनिवार रात को खुनुवां राजा बाग से नो मेंस लैंड तक जाने वाली सड़क के मोड़ पर तस्करी कर ले जाए जा रहे यूरिया व सुपर 19 बोरी खाद पकड़ा। लिखा-पढ़ी करके कस्टम के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में ड्राइवर फरार हो गया।

खुनुवां पुलिस चौकी इंचार्ज सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सूचना मिली कि शनिवार रात को भादमुस्तहकम गांव की ओर से बाॅर्डर रोड होते हुए खुनुवां गांव के पश्चिम नो मेंस लैंड तक जाने वाली सड़क से टेंपो लदा यूरिया खाद नेपाल जाने वाला है। इस सूचना पर ड्राइव टीम ने उस रास्ते पर नाकाबंदी कर टेंपो आने का इंतजार करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग एक बजे के आसपास एक टेंपो आता दिखाई दिया। टेंपो जैसे ही नो मेंस जाने वाली सड़क पर मुड़ा, ड्राइव टीम घेराबंदी करने लगी, तो चालक टेंपो खड़ा कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। ड्राइव टीम पहुंची तो देखा कि उसमें 15 बोरी यूरिया खाद व 4 बोरी सुपर फास्फेट लदा है।
चौकी इंचार्ज ने बताया कि बरामद खाद सहित टेंपो को कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए खुनुवां कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें