फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिहेंश्वरी देवी समेत चार प्राचीन मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिहेंश्वरी देवी समेत चार प्राचीन मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन

नगर पालिका सिद्धार्थनगर के क्षेत्र के हैं ये मंदिर, पालिका अध्यक्ष बोले- कार्य योजना तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के क्षेत्रांतर्गत आने वाले चार प्राचीन मंदिरों का जीर्णोद्धार जल्द होगा। इसकी कार्ययोजना तैयार हो गई है। इस दिशा में कार्य भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने दी। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि नगर के सबसे प्राचीन मंदिर श्री सिहेंश्वरी देवी मंदिर में मुख्य मंदिर के गर्भ गृह और बाहरी प्रांगण, मुख्य कक्ष का सुंदरीकरण किया जा रहा है। फर्श पर ग्रेनाइट, वॉल टाइल, वायरिंग, लाइटिंग और स्टैनलेस स्टील की ग्रिल के द्वारा मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा। पूरब पड़ाव वार्ड में प्राचीन शिव मंदिर का भी जीर्णोद्धार हो रहा है। यहां भी फर्श पर ग्रेनाइट, वॉल टाइल, वायरिंग, लाइटिंग, गिरील आदि का उपयोग कर सुंदरीकरण, इसरी वार्ड में स्थित एक अन्य प्राचीन मंदिर राम जानकी मंदिर में भी ऐसे ही योजना बनाई गई है। इंदिरानगर और विजय नगर वार्ड के मुहाने पर स्थित प्राचीन समय माता मंदिर का भी कायाकल्प होना है। ये मंदिर नगर के अत्यंत प्राचीन मंदिरों में जाने जाते हैं। विगत 40 साल हुए नगर पालिका के किसी भी चेयरमैन ने इन मंदिरों पर सुध नहीं ली। प्राचीन मंदिर नगर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहर हैं, इन्हें संरक्षित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। आस्था के साथ-साथ श्री सिहेंश्वरी देवी मंदिर से नगर ही नहीं, जिले की पहचान बन चुका है। चेयरमैन ने बताया कि आगामी दो माह में इन चारों मंदिर का पूरा काल कायाकल्प कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें