फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंहेश्वरी मंदिर में एक और महंत

विज्ञापन
शहर के सिंहेश्वरी मंदिर के पूर्व महंत ने बाबा शिव प्रसाद उर्फ त्यागी महंत बनाया। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
पूर्व महंत बद्रीदास ने नए महंत को सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सिंहेश्वरी मंदिर में महंत का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्व में घोषित एक महंत के बाद शुक्रवार को पूर्व महंत अधिकारी बाबा बद्रीदास ने शुक्रवार को बाबा शिव प्रसाद उर्फ त्यागी को नया महंत घोषित कर मंदिर की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

पूर्व महंत ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है कि वह और पुजारी बाबा सर्वदेव दास मंदिर के सर्वराकार हैं। यह मंदिर के अभिलेखों में दर्ज है। उनकी उम्र 111 वर्ष से अधिक है। ऐेसे में वे और पुजारी पुजारी वृद्ध हो गए। ऐसे में मंदिर की देखरेख व संचालन करने के लिए बाबा शिवप्रसाद दास उर्फ त्यागी को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हैं। इस संबंध में रजिस्ट्री दफ्तर में रजिस्टर्ड रूप से मंदिर की समस्त संपत्ति का वसीयतनामा, मुख्तारनामा लिख दिया गया है। उन्होंने शुक्रवार को मंदिर परिसर में विधि विधान से बाबा शिव प्रसाद दास उर्फ त्यागी को महंत की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान बाबा अयोध्या दास, भगवान दास उर्फ फलाहारी बाबा, मनिराम दास, किसमन दास, नवरंगी दास, बालगोविंद दास, संतराम दास व बाबा अनूप दास मौजूद रहे। पूर्व में भी सिहेंश्वरी मंदिर का एक महंत बनाए जाने की घोषणा हुई थी। शुक्रवार को दूसरे महंत की घोषणा से दोनों महंतों के आमने-सामने आने से मंदिर के महंत पद का विवाद गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें