फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक अप्रैल से तापमान में गिरावट की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरवा हवा की जगह पछुआ बहने से मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। होली का त्योहार बीत जाने के बाद जिले का तापमान निरंतर बढ़ता जा रहा है। इसके कारण जिले के लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। शुक्रवार को तापमान 34 से बढ़कर करीब 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 23 से बढ़कर करीब 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ईरान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान पर बने उत्प्रेरित चक्रवाती प्रभाव से आर्द्र एवं गर्म पुरवा हवा के कारण 31 मार्च तक तापमान में क्रमिक वृद्धि जारी रहेगी। इसके बाद एक अप्रैल से हवा की दिशा बदल कर पछुआ होने एवं इसकी गति बढ़ने से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। शहर में शुक्रवार को गर्मी का असर साफ देखने को मिला। धूप से बचने के लिए लोग पेड़ की छांव या किसी शेड की शरण लिए हुए थे। कोई छाता लेकर निकला, तो कोई गमछा सिर पर बांध कर घर से निकला।
विज्ञापन

बाइक से जा रहे युवा धूप से बचने के लिए गमछे से अपने आपको ढके हुए थे। पार्कों में भी जहां बच्चे सुबह खेलने आए थे, दोपहर में वहां सन्नाटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें