पिछले दो दिनों से नहीं हुई बारिश, पसीने से तरबतर हुए लोग
अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम 27.9 डिग्री दर्ज किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पिछले दो दिनों में बारिश नहीं होने से एक बार फिर लोग गर्मी से बेहाल हैं। बृहस्पतिवार काे अधिकतम तापमान 35 डिग्री का पार रहा। जबकि मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में बारिश के आसार हैं।
बारिश न होने से लोग चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान हैं। बृहस्पतिवार सुबह से तेज धूप निकलने से लोग को गर्मी से जूझना पड़ा। दोपहर बाद धूप के साथ बीच-बीच में कुछ देर के लिए आसमान में हल्के बादल छाते है तो लोगों को बारिश की आस जगती है, लेकिन बाद में फिर से तेज धूप आ जाती है।
सड़क व बाजारों में दोपहर के समय लोग छाता लगाकर गर्मी से बचाव करते हुए दिखाई दिए। साथ ही दोपहर में बाजार में लोगों की आवाजाही भी कम रही। दोपहर बाद धूप के साथ ही बीच-बीच में कुछ देर के लिए आसमान में हल्के बादल भी छाए रहे। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे बारिश होने की संभावना हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.5 व न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज की गई।