फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बोर्ड परीक्षा केंद्र के लिए 88 आपत्तियों की जांच करेगी तहसील स्तरीय कमेटी

Mon, 18 Nov 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली इंटरमीडिएट और हाईस्कूल की यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की अंतिम सूची में बोर्ड परीक्षा के लिए 92 केंद्र ही बनाए गए हैं। प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों पर आपत्ति या प्रत्यावेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि तक बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने अथवा संशोधन के लिए 88 कॉलेजों ने आपत्ति दर्ज कराई है। इनमें अधिकांश परीक्षा केंद्र बनाने के लिए आवेदन दिया गया है।
विज्ञापन

अब प्रस्तावित के साथ ही आपत्ति दाखिल करने वाले कॉलेजों की पुन: स्थलीय जांच तहसील स्तरीय जांच टीम करेगी। टीम को 23 नवंबर तक जांच रिपोर्ट जिला स्तरीय कमेटी के समक्ष सौंपेंगी। इसके बाद ही परीक्षा केंद्र बनने अथवा निरस्त करने पर अंतिम मुहर लगेगी।
जनपद में माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 221 विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इसमें 28 राजकीय, 48 अशासकीय व 155 वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय शामिल है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 92 केंद्रों की अंतिम सूची जारी की गई है। इस पर आपत्ति मांगी गई थी। अंतिम तिथि तक 88 आपत्ति प्राप्त हुईं। इसके बाद उसका निस्तारण डीएम की अध्यक्षता में गठित जनपदीय कमेटी करेगी। स्थलीय जांच में बोर्ड की ओर से प्रस्तावित 92 कॉलेजों की भी पुन: सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम में संबंधित तहसील के तहसीलदार, लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शामिल हैं। यह जांच टीम 23 नवंबर तक रिपोर्ट जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित टीम के समक्ष सौंपेगी। इसके बाद सूचनाएं बोर्ड को भेज दी जाएगी। फिर से वहां से अंतिम सूची जारी की जाएगी। इनमें अधिकांश ने केंद्र बनाने या संशोधन करने के लिए प्रत्यावेदन या आपत्ति दी गई है।
बोर्ड की परीक्षा 2025 में इन केंद्रों पर 64910 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे, इसमें हाईस्कूल के 35951 और इंटर के 28959 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। वहीं, बोर्ड परीक्षा 2024 में 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर 60350 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इस बार 4560 छात्र-छात्राएं अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें