फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील मंदिर से चौराहे तक किया प्रदर्शन

Fri, 14 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डुमरियागंज एसडीएम को सौंपते अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील सभागार में अधिवक्ता संघ की संयुक्त बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें बार एसोसिएशन व प्रोग्रेसिव बार एसोसिएशसन ने एसडीएम बांसी की ओर से अधिवक्ता के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर विरोध जताया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने तहसील स्थित अधिवक्ता सभागार से नारेबाजी करते हुए मंदिर चौराहे तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर एसडीएम बांसी के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई कर सेवा समाप्ति की मांग की। 
विज्ञापन

 अधिवक्ता राकेश कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम सिंह व शिवशंकर चतुर्वेदी ने कहा कि बांसी एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के साथ ही अधिवक्ता आदित्य प्रकाश त्रिपाठी के खिलाफ दर्ज किया गया झूठा मुकदमा समाप्त किया जाए। बांसी पुलिस ने अधिवक्ता आदित्य प्रकाश की तहरीर पर एफआईआर दर्ज न कर विधिक प्रक्रिया का उल्लंघन किया है। बैठक के अंत में सभी अधिवक्ता ने एक स्वर में कहा कि जब तक एसडीएम बांसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता, तब तक अधिवक्ताओं का आंदोलन चलता रहेगा।
इस दौरान अधिवक्ता आशीष श्रीवास्तव, पंडित राजेश दुबे, सरस श्रीवास्तव, रूपेंद्र मोदनवाल, राकेश श्रीवास्तव, दुर्गेश श्रीवास्तव, दिनेश यादव, शैलेंद्र रावत, विनोद द्विवेदी, शिवपूजन लाल श्रीवास्तव, राजेश मिश्र, अवधेश राही, मोहम्मद नदीम और ह्दयराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें