फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तहसील प्रशासन ने बकायदारों के विरुद्ध चलाया वसूली अभियान

Tue, 27 Feb 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। सरकारी बैंकों से लोन-कर्जा लेकर जमा ना करने वाले डिफॉल्टर बकायादारों के खिलाफ तहसील प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बेवां जियाउद्दीन निवासी सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया से 6 लाख 60 हजार 165 रुपये का लोन अदा न करने वाले नंदकिशोर को नायब तहसीलदार महबूब आलम ने हिरासत में लेकर तहसील स्थित हवालात में बंद करवा दिया। इसके बाद बकायेदार नंदकिशोर ने एक लाख 10 हजार 250 रुपये की धनराशि जमा की। शेष बकाया एक सप्ताह के अंदर जमा करने के आश्वासन पर एसडीएम के आदेश पर हवालात से छोड़ा गया।
विज्ञापन

इस संबंध में नायब तहसीलदार महबूब आलम ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बैंकों सहित विभिन्न सरकारी और अन्य बकाया वसूली को लेकर एसडीएम और तहसीलदार के निर्देश पर वसूली अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को बेवा जियाउद्दीन निवासी नंदकिशोर जो सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया बेवां चौराहा चौराहा से 6 लाख 60 हजार 165 का ऋण लिया था। जमा नहीं करने पर उनके विरुद्ध आरसी और कई बार नोटिस जारी की गई थी। आज हवालात में बंद किया गया था। एक लाख 10 हजार 250 रुपये जमा करने पर छोड़ दिया गया। एक सप्ताह में पूरा पैसा जमा न करने कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें