सिद्धार्थनगर। बोर्ड परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए पूरा तंत्र लगा हुआ है। केंद्रों स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगी है। इसमें एक अवर अभियंता की ओर से ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर डीआईओएस की ओर से वार्ता की गई। इसमें अवर अभियंता ने साफ शब्दों ने जवाब दिया कि वह बस्ती में हैं ड्यूटी नहीं करेंगे जो करना है कर लो। ऐसा डीआईओएस ने कहा है कि और उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित बोर्ड परीक्षा में जिलाधिकारी की ओर से लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अशोक कुमार चौधरी की ड्यूटी चौधरी सुभाष चंद्र ग्रामोदय इंटर कॉलेज बुढऩदया में स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान के मुताबिक परीक्षा प्रारंभ से ही अपने आवंटित विद्यालय पर अनुपस्थित चल रहे हैं। इस विद्यालय पर पूर्व में तैनात स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी की जा रही है। उन्होंने बताया कि दूरभाष पर बात करने पर अवर अभियंता ने बताया कि वह बस्ती में हैं, ड्यूटी नहीं करेंगे, जो करना हो कर लें। जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि संबंधित अवर अभियंता के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया है। वहीं, अवर अभियंता अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि जो भी पत्र आएगा, वह उसका जवाब दे देंगे।