फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: किशोरी की मौत, दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला शव

Thu, 25 May 2023 05:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

चिल्हिया एसओ शिवधारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक किशोरी के चाचा ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
चिल्हिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी नौडिहवा में मृतक किशोरी के घर आसपास लोग पहुचकर परिजनों सं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में चिल्हिया थाना क्षेत्र के पकड़ी नौडिहवा गांव में मंगलवार देर शाम एक किशोरी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे के छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटकता हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम पंचायत पकड़ी नौडिहवा गांव निवासी रमेश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मंगलवार देर शाम को मेरी भतीजी खुशबू कमरे के छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के समय भाभी सहित अन्य परिजन दूसरी मंजिल पर थे।

उन्होंने बताया खुशबू के पिता गुरुप्रसाद पंजाब के लुधियाना में रहते हैं। मंगलवार शाम को खुशबू अपने मां सुमन के साथ दूसरे मंजिल पर थी। जब उसकी मां ने कुछ काम करने लगी तो वह नीचे चली आई। कुछ देर बाद जब उसकी मां और मेरे परिवार नीचे उतर कर आये तो खुशबू दिखी नहीं। उसकी मां ने उसे आवाज देकर कमरे में प्रवेश किया तो उसकी लाश फंदे से लटक रही थी। देखकर रोने बिलखने लगी।
विज्ञापन


रोने की आवाज सुनकर पूरा परिवार पहुंच गया। आनन-फानन उसे उतारकर बेड लिटाया गया। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस दी। इस संबंध चिल्हिया एसओ शिवधारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक किशोरी के चाचा ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें