भैंस चराने गई किशोरी से छेड़छाड़
त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के एक गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
मन्नीजोत। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में भैंस चराने गई किशोरी से छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की है और आरोप गांव के ही एक युवक पर लगा है। पीड़िता के परिवारवालों ने सीओ को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव के निवासी एक व्यक्ति ने अपने गांव के ही एक युवक आरोप लगाया है कि उसने बुधवार को भैंस चराने गई उसकी 15 वर्षीय बेटी से छेड़खानी की। किसी तरह हमारी लड़की अपना बचाव करके घर आई और मामले की जानकारी दी। वह त्रिलोकपुर थाने पर जाने की तैयारी कर रहा था कि पता चला कि वह आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ रास्ते में मारने के लिए बैठा है। जिस पर वह त्रिलोकपुर थाने पर ना जानकर सीओ डुमरियागंज को देकर शिकायती पत्र दिया और कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में सीओ डुमरियागंज अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला हमारे संज्ञान में नहीं है। न ही कोई तहरीर मिली है। शिकायती पत्र मिलने पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।