फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरी चराने गई किशोरी की नहर में उतराती मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में किशोरी की उतराती मिली लाश
विज्ञापन

कपिलवस्तु कोतवाली की पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के बर्डपुर नंबर पांच के टोला पुन्निहवा गांव के पास निर्माणाधीन नहर में सोमवार देर शाम एक किशोरी का उतराता हुआ शव मिला। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के पुन्निहवा निवासी रेखा (14) पुत्री विजय कुमार सोमवार सुबह को घर से खेत में बकरी चराने के लिए गई थी। जब शाम तक रेखा घर नहीं आई तो घरवालों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार की देर शाम को ग्रामीणों ने गांव के उत्तर निर्माणाधीन नहर में एक उतराता हुआ शव देखा। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने मामले की जानकारी कपिलवस्तु पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गांववालों की उपस्थिति में शव को बाहर निकलवाया। जिसकी शिनाख्त रेखा के रूप में की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। डूबने से मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है। इस संबंध में कपिलवस्तु कोतवाल महेश सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें