लोटन। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से तीन माह पूर्व घर से गायब हुई किशोरी को पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक के साथ बरामद किया। उक्त मामले में भाई तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था और किशोरी की तलाश कर रही थी।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर ठोठरी के पास मौजूद एक बगीचे से किशोरी व उसके साथ मौजूद युवक को बरामद किया। युवक की पहचान मोहाना थाना क्षेत्र के बभनी गांव निवासी विक्रम वर्मा के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि बरामद किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और युवक के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है।