सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के भीमापार चौराहा निवासी युवक प्रशांत कुमार उर्फ सोनू गुप्त (45) 17 फरवरी की शाम से अचानक लापता हो गया है। उसकी मां रामादेवी पत्नी वासुदेव गुप्त ने एसपी को तहरीर देकर बेटे को खोजने की गुहार लगाई है।
उसने बताया कि सोनू उसका बाजार अपने ससुराल गया था। आखिरी बार उसका लोकेशन उसका बाजार में एक ढाबे के पास मिली है, जहां वह भोजन करने गया था। रविवार को उसका थाना में सोनू की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोमवार को सोनू की बाइक बिनैका गांव के पास लावारिस हालत में मिली है।