फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बंधे के बगल पानी भरे गड्ढे में डूबने से किशोर की मौत

Tue, 23 Jul 2024 05:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सकारपार। खेसरहा थाना क्षेत्र के अजगरा पुल के पास बंधे के बगल गड्ढे में में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उसका थाना क्षेत्र के अजगरा गांव निवासी सर्वेश कुमार यादव (16) पुत्र संजय अपने गांव से निकल कर भैंस चराने के लिए गांव के पास राप्ती नदी में बने पुल पार करके खेसरहा थाना क्षेत्र के चोरई ताल की तरफ आया था। वह पुल के पूरब बांसी पनघटिया बांध के बगल में पानी भरे गड्ढे में नहाने लगा। नहाते समय वह अचानक डूबने लगा। सर्वेश को डूबता देख आसपास के कुछ भैंस चरवाह चीख पुकार करने लगे। लेकिन जब तक लोग एकत्र होते तब तक सर्वेश की डूबने से मौत हो चुकी थी। किसी ने यह सूचना चौकी प्रभारी सकारपार को दी। मौके पर सकारपार चौकी प्रभारी पहुंचकर कार्रवाई में जुट गए। बताया जा रहा कि सर्वेश कुछ मानसिक रूप से कमजोर था। मृतक सर्वेश अपने पिता संजय के दो बेटे चार बहन में सबसे बड़ा लड़का था। इस संबंध में खेसरहा थाना प्रभारी रविंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाटज़्म के लिए भेज दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें