वह पशुओं को भगाते समय उसकी चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जब अधिक समय तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोग ढूढ़ने लगे। तब पता चला कि वह खेत में पड़ा हुआ है। वहां पहुंचने के बाद दृष्य देखकर सबके होश उड़ गए।
तत्काल बिजली की आपूर्ति बंद हुई और लाश को उठाकर घर लाए। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी तीरथ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस संबंध में एसओ उसका दिनेश सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंच गए थे। मृतक के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।