डुमरियागंज/ भवानीगंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के भानपुररानी गांव में एक किशोरी के फांसी पर लटक कर जान देने का मामला सामने आया है। भवानीगंज थाना क्षेत्र में लगातार चार लोगों के फंदे पर लटक कर जाने देने की घटनाओं से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोग ताबड़तोड़ युवाओं की मौतों से सहमे हैं। भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम भानपुररानी निवासी राकेश पांडेय की 15 वर्षीय पुत्री सुंदरी पांडेय ने बृहस्पतिवार को घर के बगल स्थित पुराने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी। संवाद