फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राप्ती नदी में नहाने गए किशोर और युवक की डूबने से मौत

Mon, 13 May 2024 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ और पिकौरा गांव की घटना

डुमरियागंज पुलिस व नायब तहसीलदार ने शव का पंचनामा कर परिजनों को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के राप्ती नदी में सोमवार को नहाने गए एक किशोर व युवक की डूबकर मौत हो गई। घटना दो अलग-अलग स्थानों पर हुई। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने शव को ढूंढकर बाहर निकाला और परिजनों के आग्रह पर पंचनामा करके अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।

क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव निवासी अमित कुमार गौड़ (20) पुत्र स्व. विश्वनाथ गौड़ सुबह करीब 11 बजे अपने के साथ गांव के दक्षिण राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाते समय नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबने लगा। जिसे देख साथ के अन्य दोस्तों ने पहले बचाने का प्रयास किया। मगर सफल नहीं होने पर गांव में मदद की गुहार लगाने आ गए। मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने से पहले अमित डूब चुका था। लोगों के करीब एक घंटे नदी में तलाश के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया। तब तक मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची डुमरियागंज पुलिस व नायब तहसीलदार महबूब आलम के राजस्व टीम ने शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पिकौरा गांव के दक्षिण से होकर जाने वाली राप्ती नदी में गांव निवासी शिव राज निषाद का 14 वर्षीय बेटा अभिषेक निषाद सोमवार को ही अपने दोस्तों के साथ सुबह करीब 11:30 बजे घर से करीब दो मीटर दूरी पर स्थित राप्ती नदी में नहा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एकाएक अभिषेक का पैर फिसला और गहरे पानी में डूबने लगा। जिसे देख आस पास के लोग बचाने के लिए नदी में उतरे मगर तब तक अभिषेक नदी में डूब गया। काफी खोज बीन पर करीब दो घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया। शव को निकालने के बाद स्थानीय निजी चिकित्सक को दिखाया जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बेटे के मौत के बाद मां किरन, भाइयों व बहनों के साथ दादा जी का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार महबूब आलम व डुमरियागंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज मुकेश कुमार राय ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पुलिस गई थी। परिजन पीएम के लिए तैयार नहीं थे। इस लिए पंचनामा कर शव को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें