पकड़ी बाजार। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के बसहिया टोला रामगढ़ में बानगंगा नदी में डूबकर एक 14 वर्षीय किशोरी की मृत्यु हो गई है। किशोरी का नाम एकता पुत्री सीतेंद्र गुप्ता है। किशोरी अपने दो अन्य बच्चियों के साथ गांव के उत्तर दिशा में बह रही बानगंगा नदी में शाम तीन बजे के करीब नहाने गई थी। नहाते वक्त तीनों डूबने लगी। दो बच्चियों को एक किशोर बचा लिया, लेकिन किशोरी गहरे पानी में चली गई और डूब गई। गांव के गोताखोरों ने दो घंटे बाद किशोरी का शव नदी से निकाला। इस संबंध में कठेला थानाध्यक्ष सभाशंकर यादव ने बताया कि किशोरी की डूबने से मृत्यु हो गई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है। संवाद