फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar: सिलिंडर फटने से किशोरी की मौत, गांव में छाया मातम

Thu, 04 Aug 2022 10:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

लोगों ने बताया कि चांदनी व बड़ी बहन निशा तथा छोटी बहन महिमा के सर से मां का साया दो वर्ष पूर्व ही हट गया था। उसके पिता सुनील चौधरी ट्रक ड्राइवर हैं। मां के निधन के बाद से चांदनी अपने बुआ रत्ना के घर मसिना गांव में रहती थी।
विज्ञापन
गुब्बारा फुलाने हाइड्रोजन सिलिंडर फटने के कारण किशोरी की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव में बुधवार दोपहर गुब्बारा फुलाने के लिए रखे हाइड्रोजन गैस का सिलिंडर फटने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। धमका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी सहम गए।

विज्ञापन


शिवनगर थाना क्षेत्र के भैंसहा गांव निवासी सुनील चौधरी की 17 वर्षीय पुत्री चांदनी मकान के बरामदे में रखे हाइड्रोजन सिलिंडर के पास तख्त पर खाना खा रही थी। इसी दौरान तेज आवाज के साथ सिलिंडर फट गया। इसके चपेट में आने से चांदनी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का दृश्य इतना वीभत्स था कि किशोरी की छत-विछत शव को देख हर कोई सिहर गया। वहीं, सिलिंडर ब्लॉस्ट की जोरदार आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हो गए।

बुआ के घर से आई थी चांदनी
लोगों ने बताया कि चांदनी व बड़ी बहन निशा तथा छोटी बहन महिमा के सर से मां का साया दो वर्ष पूर्व ही हट गया था। उसके पिता सुनील चौधरी ट्रक ड्राइवर हैं। मां के निधन के बाद से चांदनी अपने बुआ रत्ना के घर मसिना गांव में रहती थी। बुधवार को चांदनी अपने बुआ के साथ भैंसहा आई थी और सिलिंडर ब्लास्ट में उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


लोगों ने बताया कि चांदनी के चाचा राम प्रसाद गुब्बारा बेचने का काम करते हैं। इसलिए हाइड्रोजन गैस सिलिंडर घर पर था। इंसपेक्टर थाना शिवनगर डिड़ई ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि घटना से संबंधित परिजनों ने कोई सूचना नहीं दी है। हल्का के एसआई को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें