फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर-13 शिवदासपुर महुअरिया में शनिवार रात अज्ञात वाहन ने एक किशोर को टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी जान चली गई। रविवार सुबह गांव के पास सड़क के किनारे उसकी लाश मिली। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। वहीं, मौत के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वाहन मालिक पर केस दर्ज कर लिया गया है। बर्डपुर नंबर-13 शिवदासपुर महुअरिया निवासी विजय (15) पुत्र रामअचल गांव से कुछ दूरी पर एक कबाड़ की दुकान पर काम करता था। शनिवार को भी काम करने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात तक वह घर नहीं पहुंचा। जबकि, गांव के दो अन्य लड़के उसके साथ काम करने के लिए जाते थे। उनसे भी परिवार के लोगों ने जाकर जानकारी ली तो नहीं बता पाए। ऐसे में परिवार वाले यह सोचकर शांत हो गए कि मालिक के लड़के के साथ वहीं रह गया होगा। सुबह गांव के पास लोगों ने उसकी लाश देखी। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। उसकी पहचान विजय के रूप में हुई। देखने से यही प्रतीत हो रहा था कि उसे किसी वाहन ने टक्कर मारी है।
विज्ञापन

उसके सिर में चोट लगी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो- रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष सदर अजय कुमार यादव ने बताया कि तहरीर पर कबाड़ी की दुकान की गाड़ी से हादसा होने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें