फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अगले सत्र से टेक्निकल कोर्स...घर बैठे डिग्री ले सकेंगे युवा

Wed, 26 Jun 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु व संबंधित महाविद्यालयों में नए सत्र से 40 प्रकार के ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स संचालित होगा। इससे जिले के युवाओं को टेक्निकल कोर्स करने के लिए अन्य महाविद्यालय में नहीं जाना पड़ेगा। जबकि इन नए कोर्स को करके युवा अपने ही शहर में रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता और एमबीए विभाग के अध्यक्ष प्रो. सौरभ ने बताया कि युवाओं के कार्य कौशल को संवारने तथा पेशेवर योग्यता हासिल करने में यह कोर्स बहुत उपयोगी होगा। सभी कोर्स की पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से होगी। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, डेटा एनालिटिक्स, डिजिटल मार्केटिंग, वेब डिजाइनिंग, वेब डेवलपमेंट, प्रोग्रामिंग लैंग्वेज जैसे जावा, पायथन, सीसी, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, फाइनेंशियल अकाउंटिंग और टैली सहित कई कोर्स है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जल्द ही सभी काेर्स के बारे में जानकारी दे दी जाएगी। उसके बाद युवा अपनी पसंदीदा टेक्निकल कोर्स से पढ़ाई कर सकते है। इससे युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना बढ़ जाएंगी। जबकि सेवायोजन विभाग से जारी पोर्टल पर विश्वविद्यालय व महाविद्यालय के छात्रों को पहले वरियता दी जा रही है। ऐसे में यह टेक्निकल कोर्स उनके लिए अधिक लाभ कर होगा।
विश्वविद्यालय में टेक्निकल कोर्स का संचालन होने से दूसरे शहर में नहीं जाना पड़ेगा। जबकि टेक्निकल कोर्स करने से जिले में ही रोजगार का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नीलेश पांडेय, छात्र
विश्वविद्यालय में 40 प्रकार के नए ट्रेड कोर्स आने से कई सुविधाएं बढ़ जाएंगी। प्रवेश फार्म आने से कई युवाओं को अब शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
-विवेक मिश्रा,
छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें