फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली पालकों से मिली वैज्ञानिकों की टीम

विज्ञापन
बढ़नी ब्लाक के अकरहरा में मछली पलन का जायजा लेते कृषि विज्ञान केन्द्र सोहना के वैज्ञानिक। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
मछली पालकों से मिली वैज्ञानिकों की टीम
विज्ञापन

तुलसियापुर। कृषि विज्ञान केन्द्र सोहना के वैज्ञानिकों ने बुधवार को बढ़नी ब्लॉक के अकरहरा में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओम प्रकाश वर्मा ने मछली उत्पादकों से बात की। साथ ही साथ उनके तालाब पर जाकर निरीक्षण किया। मछली उत्पादकों को महत्वपूर्ण सलाह भी दी।
विज्ञापन

वैज्ञानिकों की टीम ने मछली पालन करने वाले किसानों से कहा कि एक इकाई क्षेत्रफल में निश्चित अनुपात में मछली पालन किया जाए तो उत्पादन अधिकतम प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने सलाह दी कि हर वर्ष तालाब को सुखाकर उसकी गुड़ाई-जुताई करने के बाद पुन: मछली पालन किया जाए। कृषि वैज्ञानिक डॉ. एसके मिश्र ने बाजार भाव को देखते हुए उचित मछली की प्रजातियों का उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया। कृषि वैज्ञानिक डॉ. सर्वजीत ने मौजूद मत्स्य पालकों को मछली के आहार संबंधी जानकारी दी। इस दौरान मिनहाज, अनवर, सुल्तान, सहाब, अनवर, आमिर मत्स्य पालक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें