सीएचसी लटेरा का निरीक्षण करती विधायक सैयदा खातून। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
सीएचसी के निरीक्षण में नहीं मिले चिकित्सक
इटवा। विधायक सैय्यदा खातून ने बुधवार को खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम लटेरा स्थित सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में न कोई चिकित्सक मिला और न ही साफ-सफाई दिखी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत करने की बात कही।
विधायक सैय्यदा खातून ने अस्पताल परिसर में हो रहे कार्य का भी निरीक्षण किया और मानक के विपरीत हो रहे कार्यों की शिकायत अधिकारियों से की। विधायक डुमरियागंज सैयदा खातून ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस सीएचसी में तैनात चिकित्सक की अनुपस्थिति के मुद्दे पर शीघ्र ही उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर बात करूंगी।