सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बाहरी दवा लिखने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को रोकने के लिए प्राचार्य ने टीम का गठन किया है। टीम के सदस्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर मरीजों से जानकारी प्राप्त करेंगे। वहीं समय-समय से ओपीडी का निरीक्षण भी करेंगे। टीम में प्रो. वेद प्रकाश को नाेडल बनाया गया है। जबकि डॉ नौशाद, डॉ शगुफ्ता व डॉ एकता द्विवेदी को सदस्य के रूप में रखा गया है। प्राचार्य प्रो राजेश मोहन ने बताया कि बाहरी दवा लिखने वाले स्वास्थ्य कर्मियों काे रोकने के लिए टीम का गठन किया गया है। संवाद