फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टीकाकरण सत्र में लाल और काली पन्नी रखने के दिए निर्देश

Sat, 14 Oct 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्तरीय स्वास्थ्य टीम ने धनोहरी उपकेंद्र में किया टीकाकरण सत्र का निरीक्षण
विज्ञापन

फोटो- है
संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र में चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत धनोहरी उपकेंद्र में चल रहे टीकाकरण सत्र का निरीक्षण शनिवार को राज्य स्तरीय स्वास्थ्य टीम ने किया। जांच के दौरान टीकाकरण सत्र पर लाल व काली पन्नी रखने के निर्देश दिए।

राज्य स्तरीय स्वास्थ्य टीम के संचारी रोग अभियान यूनिसेफ के दयाशंकर सिंह, यूनिसेफ के रीजनल क्वार्डीनेटर मनोज श्रीवास्तव जिला प्रतिरक्षंण अधिकारी डॉ. एके रत्नेश व जिला समन्वयक यूनिसेफ के अमित शर्मा भनवापुर के धनोहरी उपकेंद्र पर चल रहे टीकाकरण सत्र में पंहुचे। यहां एएनएम उर्मिला यादव, आशा शीला तिवारी व सुपरवाइजर दीपक मधुकर उपस्थित मिले। गर्भवती महिलाओं का जांच व बच्चों का टीकाकरण चल रहा था। वहां मौजूद अभिलेख का मिलान किया जो सही मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण सत्र में लाल व काली पन्नी अपशिष्ट रखने के लिए नहीं मिलने पर, नाराजगी जाहिर की। हर सत्र में पन्नी साथ रखने के निर्देश दिए। उसके बाद टीम सीएचसी सिरसिया पंहुची। यहां संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत होने वाले टीकाकरण की कार्ययोजना का अवलोकन किया। इस दौरान अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें