सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाने के ग्राम भगवतपुर में वायरल ऑडियो से दो पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों के 20 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की है। वायरल ऑडियो में प्रतिमा रखने के मामले में एक पक्ष जिद कर रहा है। इसमें एक पूर्व मंत्री की भी आवाज बताई जा रही है। वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि नई प्रतिमा स्थापित नहीं कर सकते। अगर रखनी है तो प्रशासन को यह बताओ कि पहले से यहां प्रतिमा रखते आए हैं। इस ऑडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। जबकि इसी वायरल ऑडियो को लेकर दूसरे पक्ष के दर्जनों लोगों ने एसडीएम इटवा सहित डीएम व एसपी को पत्र भेजकर मामले से अवगत करा दिया है। इन्होंने प्रतिमा न रखने की बात कही है। एसओ मिश्रौलिया अरविंद कुमार गुप्ता का कहना है कि मामले की जानकारी है। दोनों पक्षों से 10-10 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।