फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उच्च शिक्षा की राह आसान करेंगे शिक्षक इंटर कॉलेजों में पहुंचकर कराएंगे प्रवेश

Fri, 10 Jul 2026 02:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उच्च शिक्षा से कोई भी छात्र-छात्रा वंचित न रहे, अब इस पर काम किया जा रहा है। इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर चुके बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए महाविद्यालय के शिक्षक घर और विद्यालय जाकर बच्चों और अभिभावकों को जागरूक करेंगे। उन्हें विद्यालय में उपलब्ध शैक्षिक सुविधा के बारे में जानकारी देंगे, जिससे बच्चे संंबंधित महाविद्यालय में प्रवेश ले सकें।
इंटरमीडिएट पास करने वाले छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए अब जिले के महाविद्यालय भी सक्रिय हो गए हैं। प्रवेश से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम करने और अधिक से अधिक युवाओं को स्नातक स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से महाविद्यालयों ने विशेष प्रवेश अभियान शुरू किया है। अब तक परिषदीय विद्यालयों और माध्यमिक विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए मिशन एडमिशन अभियान चलाया जा रहा था, लेकिन अब उच्च शिक्षा विभाग भी इस मुहिम का हिस्सा बन गया है।
विज्ञापन

महाविद्यालयों के शिक्षक इंटर कॉलेजों में पहुंचकर इंटरमीडिएट उत्तीर्ण विद्यार्थियों से संवाद करेंगे और उन्हें यह समझाएंगे कि स्नातक की पढ़ाई उनके भविष्य, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के अवसरों के लिए कितनी महत्वपूर्ण है। साथ ही महाविद्यालयों में उपलब्ध स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, प्रयोगशालाएं, डिजिटल शिक्षण, कौशल विकास कार्यक्रम, एनएसएस, खेलकूद और अन्य सुविधाओं की भी जानकारी दी जाएगी, ताकि छात्र बिना किसी भ्रम के अपनी पसंद के विषय में प्रवेश ले सकें।
जिले में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र-छात्राएं हैं जो इंटरमीडिएट के बाद जानकारी के अभाव, आर्थिक कारणों या उचित मार्गदर्शन नहीं मिलने से उच्च शिक्षा में प्रवेश नहीं ले पाते। इसे देखते हुए महाविद्यालयों ने घर-घर और विद्यालय-विद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों को जागरूक करने की रणनीति बनाई है।
शिक्षकों की टीम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न इंटर कॉलेजों का भ्रमण करेगी और विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी उच्च शिक्षा के महत्व से अवगत कराएगी। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को प्रवेश की अंतिम तिथि, आवश्यक अभिलेख, छात्रवृत्ति योजनाओं, फीस संबंधी जानकारी और उपलब्ध विषयों की भी जानकारी दी जाएगी। रतनसेन डिग्री काॅलेज बांसी के प्रचार्य डाॅ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नए प्रवेश के लिए आसपास के इंटरमीडिएट काॅलेज का भ्रमण किया जाएगा। अधिक से अधिक प्रवेश पर जोर है। इंटर कॉलेज के साथ ही आसपास के गांव में जाकर भी जागरूक किया जाएगा। ऐसे बच्चों को चिह्नित किया जाएगा, जो इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किए हैं। उन्हें प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें