फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीसरी कक्षा तक के छात्रों की ओएमआर शीट भरेंगे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के छात्रों की दक्षता परखने के लिए 22 व 23 नवंबर को निपुण असेसमेंट परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कक्षा एक से आठवीं तक के तीन लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा वैकल्पिक प्रश्नों की होगी। कक्षा एक से तीन तक के छात्रों की ओएमआर शीट को शिक्षक भरेंगे। कक्षा चार से आठवीं तक के छात्र ओएमआर शीट स्वयं भरेंगे।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को कॉन्वेंट की तरह दक्ष बनाने के लिए पाठ्यक्रम के साथ निपुण लक्ष्य और लर्निंग आउटक्रम सहित कई गतिविधियां शुरू की गई हैं। यह पाठ्यक्रम एप और पीडीएफ के जरिए शिक्षकों को उपलब्ध कराए गए हैं। इसके तहत अब निपुण भारत मिशन अभियान के तहत परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के छात्रों की निपुण मूल्यांकन परीक्षा कराई जाएगी। कक्षा एक से तीन तक के 1,39,650 और कक्षा चार से आठवीं तक के 1,74,220 सहित कुल 3,04,870 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा में ओएमआर शीट पर नौ अंकों का छात्र का आईडी नंबर भरा जाएगा। ओएमआर शीट को परख एप से स्कैन करके मूल्यांकन किया जाएगा।
कक्षा एक से तीन तक के छात्रों से हिंदी और गणित के 12 प्रश्न, कक्षा 4-5 के छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन के 30 प्रश्न, जबकि 6 से 8वीं तक के छात्रों को हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के 50 प्रश्नों के जवाब देने होंगे। परीक्षा को कराने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें