फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन दिवस को लेकर प्रशिक्षित हुए शिक्षक

Wed, 18 Oct 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज बीआरसी पर शिक्षकों को वजन दिवस को लेकर प्रषिक्षण देते सीडीपीओ रवींद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर स्थित बीआरसी परिसर में मंगलवार को आयोजित प्रशिक्षण में शिक्षकों को 24 व 27 अक्टूबर को आंगनबाड़ी केंद्रों पर आयोजित होने वाले वजन दिवस के लिए प्रशिक्षित किया गया। इसमें कुल 119 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

 
प्रशिक्षण में सीडीपीओ रवींद्र यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार शबरी संकल्प योजना शुरू कर रही है। इसके तहत 24 व 27 अक्टूबर को सभी आंगनबाड़ी केंद्रों/विद्यालयों पर वजन दिवस आयोजित किया जाएगा। इसमें अध्यापकों व आंगनबाड़ी कर्मचारी शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का वजन कर उनके कुपोषण की रिपोर्ट तैयार की जानी है।

बीईओ चंद्रभूषण पांडेय ने वजन दिवस पर होने वाले आयोजन में भाग लेने वाले शिक्षकों को कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी और समय से केंद्रों पर पहुंचने का निर्देश दिया। इस दौरान मिर्जा महबूब, नसीम अहमद, मुश्ताक अहमद, काजी तालिब, संध्या श्रीवास्तव, कुसुम मिश्रा, विमला पांडेय, मोहरता देवी आदि मौजूद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें