भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चंदन जोत में शनिवार को अधीक्षक डॉ़ शैलेंद्र मणि ओझा ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिक्षक व अभिभावकों से कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
डॉ़ ओझा ने विद्यालय में पढ़ने वाले 56 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। बच्चों को कुपोषण से बचने के लिए संतुलित भोजन लेने की सलाह दी। बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यक्तिगत व आस-पास साफ-सफाई के साथ ही बच्चों को नियमित टीकाकरण के बारे में जानकारी दी।
हाथ धोने के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि खाने से पहले व शौच के बाद हाथ धुलने से कई संक्रामक बीमारी, दस्त, डायरिया, पेट दर्द, कृमि संक्रमण, फ्लू, त्वचा रोग व आंखों के बीमारियों से बचा जा सकता है। इस दौरान राजीव कुमार त्रिपाठी, सुमन, अनीता, राज कुमार, सुरेंद्र नाथ, मोती चंद्र मौजूद रहे।