फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा में सेंधमारी : पांच मुन्ना भाई समेत नौ पकड़े गए

Sun, 18 Feb 2024 01:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में शनिवार को पांच मुन्नाभाई सहित नौ आरोपी पकड़े गए। इटवा के दो केंद्र पर पांच, बांसी के दो केंद्रोंं पर दो और सदर एक केंद्र पर दो आरोपी सहित कुल नौ गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी 5 साॅल्वर और 1 सहयोगी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर संबंधित थानों में धोखाधड़ी सहित केस दर्ज किया गया जाएगा। इसके बाद उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर प्रथम पाली में सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा चल रही थी। माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में चेकिंग के दौरान संदेह होने पर केंद्र व्यवस्थापक ने उदयप्रताप यादव पुत्र मुन्नी लाल यादव निवासी धनीती राय थाना सलेमपुर जनपद देवरिया के स्थान पर अर्जुन कुमार यादव पुत्र जगबंधु यादव निवासी बटेरमारी थाना लौकहा जनपद मधुबनी राज्य बिहार, साथ में आए अनवारूल पुत्र नुरुल हुदा निवासी बटेर मारी थाना लौकहा जनपद मधुबनी बिहार पकड़ा गया। वहीं, दूसरी पाली में दोपहर तीन से पांच बजे अल फारुख इंटर कॉलेज अमौना इटवा में परीक्षा के समय चेकिंग के दौरान संदेह होने पर राहुल दूबे पुत्र मनोज धर दूबे निवासी जम्हिरिया थाना शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर के स्थान पर परीक्षा देते हुए सिंटू पुत्र अनिल प्रसाद यादव निवासी मटियो शाहपुर थाना अत्रि जनपद गया राज्य बिहार पकड़ा गया और मूल अभ्यर्थी सहित दो पकड़े गए।
दूसरी पाली में सरदार पटेल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज प्रतापनगर बांसी में विकास कुमार पुत्र विजय प्रसाद निवासी पाई बिगहा थाना बेलागंज जिला गया बिहार को अभ्यर्थी अभयानंद कुशवाहा पुत्र ब्रम्हा कुशवाहा निवासी रामपुर लाला थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया। रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में विक्की आनंद पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी गनेली पोस्ट गांधीडीह थाना हरपुर जिला मुंगेर राज्य बिहार को अभ्यर्थी जितेन्द्र कुमार यादव निवासी परसिया तिवारी पोस्ट गौरा जयनगर थाना बरहज जनपद देवरिया के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया।
विज्ञापन

दूसरी ही पाली में नगर के बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में परीक्षा के दौरान नारद कुमार राजभर पुत्र लल्लन राजभर निवासी पिपरा खेमकरन थाना खुखुंदू देवरिया के स्थान पर परीक्षा देते हुए अभिषेक रंजन पुत्र मनोज कुमार निवासी बिहटा चौक थाना बिहटा जनपद पटना बिहार सहित अभ्यर्थी व साल्वर दोनों पकड़े गए। केंद्रों से सभी नौ लोगों को पकड़कर पुलिस थाने में लेकर गई। जहां उनसे पूछताछ जारी है। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में पुलिस केस दर्ज करेगी। इसके बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा।

शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराई गई है। इस दौरान इटवा, बांसी व सदर थाना क्षेत्रों के पांच परीक्षा केंद्रों से नौ लोगों को पकड़ा गया है। इसमें पांच साल्वर और चार में अभ्यर्थी व सहयोगी शामिल है।
विज्ञापन


प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें