फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण में नियाव नानकार स्कूल में शिक्षक की प्रतीक्षा करते मिले बच्चे

विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नियाव नानकार में अध्यापक के आने का इंतजार करते बच्चे। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
फोटो---
विज्ञापन

छमाही परीक्षा के लिए बच्चे हाजिर, शिक्षक गैरहाजिर
स्कूलों में पांच अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्रवाई के लिए प्रभारी बीएसए को भेजा पत्र
बीईओ ने चार प्राथमिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण
नियाव नानकार स्कूल में एमडीएम में गलत रिपोर्ट का मामला सामने आया
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। बीआरसी क्षेत्र शोहरतगढ़ में सोमवार को बीईओ सीपी गौड़ ने चार प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सोमवार सुबह नौ बजे प्राथमिक विद्यालय नियाव नानकार के सभी शिक्षक गैरहाजिर मिले जबकि विद्यालय के 112 बच्चे छमाही परीक्षा देने के लिए स्कूल में अध्यापकों की प्रतीक्षा करते रहे। वहीं, विभिन्न चार स्कूलों में पांच शिक्षकों के गैरहाजिर पाए जाने पर बीईओ ने प्रभारी बीएसए को एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
बीईओ के पूछे जाने पर बच्चों ने बताया कि शिक्षक हमेशा लेट से आते हैं। दस मिनट बाद शिक्षिका साधना यादव, शिक्षक रामनरायन गुप्ता पहुंचे। जबकि सहायक अध्यापिका प्रीति शर्मा, शिक्षामित्र वंदना व अनीता चौरसिया बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं। यहां पर पंजीकृत 195 में 143 बच्चों का एमडीएम में रजिस्टर में गलत रिपोर्ट भरे जाने का मामला सामने आया।
विज्ञापन

कन्या सुमंगला योजना में कक्षा एक की छात्रा संगीता पुत्री बाबूराम पात्र पाई गई। जबकि शिक्षक द्वारा फार्म नहीं भरा और बीआरसी पर झूठी रिपोर्ट दी गई। समय सवा नौ बजे प्राथमिक विद्यालय भदाव में शिक्षिका रजनी रानी, शिक्षक विलकिसा बिना सूचना के अनुपस्थित मिलीं।
प्रधानाध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि पंजीकृत 92 में 38 बच्चे उपस्थित हैं। यहां भी फर्जी ढंग से एमडीएम रजिस्टर में 60 से 65 बच्चों की उपस्थिति दर्ज होती पाई गई। कन्या सुमंगला योजना में सोनम पुत्री चंद्रशेखर, रीना पुत्री संजय कक्षा एक की छात्रा पाई गई, लेकिन शिक्षक द्वारा फार्म नहीं भरा गया। बल्कि झूठी सूचना देकर विभाग के अधिकारियों को गुमराह किया गया। समय 9:30 बजे प्राथमिक विद्यालय चोड़ार में सभी शिक्षक मौजूद मिले। समय 9:45 बजे प्राथमिक विद्यालय रमवापुर नानकार में प्रधानाध्यापिका आशा गुप्ता मौजूद मिली। यहां पर 38 बच्चे मौजूद मिले। जबकि एमडीएम में 65-70 बच्चों की संख्या दर्ज की गई मिली।
विज्ञापन

वर्जन.....
बिना सूचना के विद्यालय से गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों एवं कन्या सुमंगला योजना में विभागीय अधिकारी को झूठी सूचना देने वालों के खिलाफ बीएसए को रिपोर्ट भेजी जाएगी। साथ ही एमडीएम में गलत रिपोर्ट भरने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा।
-सीपी गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी शोहरतगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें