शिक्षकों ने बनाई पदोन्नति की रणनीति
पूर्र्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने मांगपत्र लेखाधिकारी को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक एवं जनपदीय पदाधिकारियों की बैठक में पदोन्नति की प्रक्रिया में अपेक्षित गति से कार्य न किए जाने, निशुल्क ड्रेस के बकाया धनराशि को उपलब्ध न कराए जाने और कंपोजिट ग्रांट की धनराशि, नियमानुसार छात्र संख्या के आधार पर न भेजे जाने, आदि बिंदुओं पर व्यापक चर्चा की गई। बाद में निराकरण के लिए शासन-प्रशासन स्तर पर ठोस प्रयास करने की रणनीति तैयार की गई।
बैठक में कहा गया कि संघ पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में पदोन्नति के लिए लगातार प्रयासरत है। कक्षा छह से आठ तक प्रत्येक कक्षा में एक दर्जन से अधिक विषयों की पढ़ाई और तमाम विभागीय आदेशों निर्देशन व पंजिकाओं के अभिलेखीय कार्य एक अध्यापक से संभव नहीं है। जिलाध्यक्ष डॉ. अरुणेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि सत्र 2018-19 का 50 प्रतिशत एवं वर्तमान सत्र का 25 प्रतिशत ड्रेस का बकाया अभी तक नहीं मिला है। जीपीएफ पासबुक और लेखा पर्ची बनाकर प्रत्येक शिक्षकों को उपलब्ध कराया जाने तथा सभी कटौती को ऑनलाइन करने की मांग की गई। अंत में वित्त एवं लेखाधिकारी को मांगपत्र सौंपा गया। जिला महामंत्री कलीमुल्लाह समेत हरीराम विश्वकर्मा के अलावा गंगा राम, अब्दुल अजीज, सुरेंद्र नाथ पांडेय, कृष्ण करुणाकर त्रिपाठी, अतीउल्लाह, राजेश कुमार यादव, राधेश्याम वर्मा, वीरेंद्र बहादुर तिवारी, अवधेश सिंह, चंद्रमणि त्रिपाठी, बृज किशोर तिवारी, रमेश चंद मिश्र, मदन चंद्र, तुलसीराम उपस्थित थे।