फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवि के गोद लिए गांव गायघाट में जागरूक हुईं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों ने महिलाओं को किया जागरूक
विज्ञापन

महिला अध्ययन केंद्र की ओर से कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कपिलवस्तु। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में संचालित महिला अध्ययन केंद्र की ओर से गोद लिए गए गांव गायघाट में बुधवार को स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इस दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुुए स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार करने की अपेक्षा की गई।
विज्ञापन

गायघाट में आयोजित कार्यक्रम में सिद्धार्थ विवि के चिकित्सक डॉ. अरुण द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन की कुंजी है। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ बच्चों के भी स्वास्थ्य के प्रति निरंतर सचेत रहना चाहिए। बच्चों का समय पर निर्धारित टीकाकरण अवश्य हो। जागरूक महिला स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। महिला अध्ययन केंद्र की निदेशक डॉ. नीता यादव ने कहा कि परिवार में यदि महिलाएं स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हैं तो निश्चित रूप से बीमारियों से निजात पाने की संभावना अधिक होंगी। किसी भी प्रकार के रोग होने पर चिकित्सक की सलाह लिया जाना चाहिए। प्रयास करें कि पानी को उबाल कर पीयें। ताजे भोजन अपने और परिवार के लोगों को करने के लिए प्रेरित करें। महिला अध्ययन केंद्र की सदस्य डॉ. सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि कोविड से बचाव का सबसे अच्छा तरीका टीका है। इसलिए सभी लोगों को अविलंब टीकाकरण करना चाहिए, साथ ही कोविड से संबंधित किसी प्रकार का लक्षण दिखने पर जांच अवश्य कराएं। डॉ. मनीषा बाजपेई ने कहा कि जागरूकता के अभाव के कारण अनेक प्रकार की समस्याएं उतपन्न हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें