फर्जी अभिलेख पर नौकरी कर रहा शिक्षक बर्खास्त
सिद्धार्थनगर। फर्जी अभिलेख के आधार पर नौकरी कर रहे शिक्षक को बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने बर्खास्त कर दिया।
उन्होंने खेसरहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय डोडवार भट्ट में तैनात सहायक अध्यापक गोरेलाल पर कार्रवाई की है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी खेसरहा को बर्खास्त शिक्षक पर केस दर्ज कराने के भी निर्देश दिए हैं।
आरोप है कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के तहत वर्ष 2008 में फर्जी शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर बलिया जनपद के सिकंदरपुर थानाक्षेत्र के लीलकर गांव निवासी गोरेलाल ने अध्यापक की नौकरी हासिल की थी। शिकायत के बाद हुई जांच में बीटीसी एवं टीईटी अभिलेख फर्जी पाए जाने पर बीएसए ने कार्रवाई की है।