फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यारि्थियों को बेहतर शिक्षा दें: संयुक्त शिक्षा निदेशक 18-18-00

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

‘विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दें अध्यापक’
शिक्षकों के तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण के समापन पर बोले संयुक्त शिक्षा निदेशक
प्रशिक्षण से प्राप्त हुनर को जीवन में आत्मसात करने की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
धेन्सा बाजार। छात्र देश के भविष्य हैं और इनका निर्माण शिक्षक करता है। अच्छा शिक्षक वह है जो छात्र को विषय में पारंगत बनाए। नवनियुक्त शिक्षकों से यही अपील है कि वह छात्रों को बेहतर शिक्षा दें। बेहतर शिक्षण कार्य में कोई अवरोध उत्पन्न न हो, इसके लिए विभाग कटिबद्ध है।
यह बात मनोज कुमार द्विवेदी संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल ने जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर-सनई में तीन दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण के समापन पर कही। वह उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज से चयनित जनपद सिद्धार्थनगर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में नवनियुक्त अध्यापकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समापन के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि अच्छा शिक्षक वह होता है जो अपने कर्तव्य के प्रति जागरूक रहता है। छात्रों से संयमित भाषा में बात करने के साथ निष्ठापूर्वक दायित्व का निर्वहन करता है। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने नवनियुक्त शिक्षकों को प्रशिक्षण से प्राप्त हुनर को जीवन में आत्मसात करने की अपील की। शिक्षकों को श्रेष्ठ लक्ष्य प्राप्त करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का संचालन सच्चिदानंद शुक्ल शिक्षक जय किसान इंटर कॉलेज सनई ने किया। प्रशिक्षण में ज्ञानेंद्र दुबे, रणजीत सिंह, रशीद अहमद, संध्या चतुर्वेदी, रेखा, शशिकला पटेल, कुसुमलता, नीलम कुमारी सहित कुल 57 नवनियुक्त अध्यापकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षिका विभा चतुर्वेदी, जया मिश्रा, प्रशिक्षक नीरज श्रीवास्तव, शत्रुघ्न मणि त्रिपाठी, अंगद प्रसाद प्रधानाचार्य जय किसान इंका, महेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें