एनसीसी कैडेट्स को पढ़ाया एकता व अनुशासन का पाठ
धेंसा। जय किसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में आयोजित छह दिवसीय एनसीसी कैडेट्स प्रशिक्षण के तीसरे दिन एकता व अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया। प्रशिक्षण शिविर 23 जनवरी तक चलेगा।
बृहस्पतिवार को प्रशिक्षक सूबेदार खजान सिंह ने ड्रिल, हथियार चलाना, परेड, कदम ताल, लाइन तोड़ विसर्जन आदि की जानकारी दी। कक्षा कार्य में एनसीसी का इतिहास एवं उद्देश्य, रिपोर्ट करने की कला एवं आगामी परीक्षा आयोजन की तैयारी की जानकारी दी गई।
इस दौरान प्रधानाचार्य नबीउल्ला खान, शिक्षक श्यामानंद श्रीवास्तव, सच्चिदानंद शुक्ल, सतीश सिंह, एनसीसी कैडेट्स धीरज चौधरी, वैभव पांडेय, विजय प्रकाश, शनि, अनन्या मिश्रा, ज्योति, नीतू, लक्ष्मी, वंदना, वाहिदा खातून उपस्थित रहे।