फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए गठित हुई टास्क फोर्स

Wed, 01 Apr 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय तहसील सभागार में बुधवार को एसडीएम विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान दस्तक टास्क फोर्स टीम का गठन किया गया। इस दौरान संचारी रोगों पर नियंत्रण व बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

एसडीएम विवेकानंद ने कहा कि लोगों की जागरूकता व सफाई पर विशेष ध्यान देने से जानलेवा जैसी घातक बीमारी जापानी इंसेफेलाइटिस पर काबू पाया जा सका है। नगर पंचायत कर्मियों व आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि इस अभियान में पूरी तरह से लग जाएं और घर-घर जाकर साफ सफाई, शुद्ध पेयजल, ताजा भोजन व बच्चों को पूरी बांह कपड़ा पहनाने, मच्छरदानी का प्रयोग करने तथा खुले में शौच न करने, उल्टी-दस्त होने पर चिकित्सा केंद्र जाकर उपचार कराने को लेकर लोगों को जागरूक करें। टास्क फोर्स में शामिल स्वास्थ, कृषि,पंचायती राज विभाग, आंगनबाड़ी, पशुपालन, नगर विकास, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि, उद्यान, दिव्यांग आदि विभाग के लोगों को संचारी रोग पर नियंत्रण पाने के लिए इस अभियान को सफल बनाएं।
इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, यूनिसेफ ब्लाॅक कोऑर्डिनेटर शोक विश्वकर्मा, राजेश तिवारी सहित आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें