नगर पंचायत बिस्कोहर स्थित कॉलेज में सामान्य ज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। ?
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन
बिस्कोहर। नगर पंचायत स्थित कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में रविवार को क्षेत्र के माध्यमिक एवं इंटर के विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जूनियर और सीनियर स्तर की इस प्रतियोगिता में सर्वोदय इंटर कॉलेज डोकम अमया, छेदीलाल इंटर कॉलेज बिस्कोहर व पारसनाथ चौधरी शिक्षण संस्थान दोपेडौवा चौराहा के कुल 250 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान कालेज ऑफ एक्सीलेंस के निदेशक आकाश मिश्र ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रतियोगिता का परिणाम 12 नवंबर को पुरस्कार वितरण समारोह में घोषित किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षक आनंद त्रिपाठी, शिवा पांडेय, देवेश शुक्ल, अमित त्रिपाठी, अनिल चौधरी, साक्षी मिश्र, अनामिका मोदनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद