नौगढ़ ब्लॉक सभागार में निर्वाचित एमआर संघ के पदाधिकारी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
12वीं बार अरुण बने एमआर संघ के जिलाध्यक्ष
सिद्धार्थनगर। एमआर संघ का चुनाव रविवार को नौगढ़ ब्लॉक सभागार में हुआ। इसमें अरुण पाठक को सर्वसम्मति से 12वीं बार संघ का जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अन्य पदों पर भी लोग चुने गए।
ब्लॉक सभागार में हुए चुनाव में दो सौ से अधिक एमआर शामिल हुए। इसमें सभी लोगों के सहमति पर अरुण पाठक को जिलाध्यक्ष चुना गया। इस जीत के साथ ही वह लगातार 12वीं बार अध्यक्ष बन गए। सचिव पद पर विनय तिवारी को चुना गया। उपाध्यक्ष रिपुंजय राय चुने गए। कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर चुने गए। उपसचिव मनोज तिवारी, कार्यकारी सदस्य प्रवीन सिंह, मिथिलेश सोनी, रवि प्रताप, संजय शुक्ल, धर्मेंद्र मिश्र को चुना गया। अरूण पाठक ने कहा कि जिस पर संघ के लोगों ने हमारे ऊपर भरोसा जताया है, हम हर समय खड़े रहेंगे। संघ के हित के लिए कार्य करेंगे, किसी के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने पाएगा। इस दौरान बबलू यादव, ओमप्रकाश, शिवशंकर, योगेश, सूरज, दीपक, राघवेंद्र, पप्पू, हंसराज आदि मौजूद रहे।