फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन निर्माण में गुणवत्ता का रखें ध्यान : डीएम

Sun, 23 Jul 2023 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कोतवाली में बन रहे भवन का निरीक्षण करते  डीएम और एसपी
विज्ञापन
सलेमपुर। डीएम अखंड प्रताप सिंह व एसपी संकल्प शर्मा ने शनिवार को कोतवाली का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में बन रहे पुलिस आवास व शौचालय कार्य को देखा। इस दौरान ठेकेदार को भवन निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने और परिसर की साफ-सफाई को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कोतवाल से खाली स्थानों पर पौधा लगवाने की बात कही।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने कोतवाली पहुंचते ही परिसर से सटे एक व्यक्ति द्वारा कराए जा रहे भवन निर्माण के बारे में जानकारी ली। जिसपर कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया कि कोतवाली की यह जमीन काफी दिनों से लावारिस हालत में पड़ी हुई थी। जिसकी पैमाइश कराकर अपने कब्जे में ले लिया गया है। दूसरी तरफ से चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। कोतवाली की जमीन सुरक्षित किए जाने पर एसपी ने खाली जमीन में पौधरोपण कराने व साफ सफाई की बात कही। इस दौरान कोतवाल गोपाल पांडेय, एसएसआई रामचंद्र सिंह यादव, एसआई प्रज्ञा दत्त चौबे, रविंद्र सिंह यादव, हेड मुहर्रिर सुनील कुमार यादव, प्रिजेश कुमार, अंकित यादव, चंदन गहलोत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें