फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं की करें देखभाल : डॉ. शैलेंद्र

Thu, 15 Jun 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर के सीएचसी सिरसिया में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक करते अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक हुई। इसमें सीएचसी अधीक्षक ने सभी सुपरवाइजर, एएनएम के क्षेत्रों में हुए कार्यों की समीक्षा की। उन्हें आवश्यक निर्देश दिया। अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि एचआरपी दिवस पर महिलाओं का समय पर देखभाल और उपचार करें। टीकाकरण के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्षित लाभार्थियों को टीकाकरण व जांच के लिए आशा के माध्यम से बुलावा पर्ची का वितरण करें। योग्य दंपति के घरों पर भ्रमण कर गर्भवती महिलाओं का शीघ्र पंजीकरण कर समय-समय पर चारों जांच प्रसव के पूर्व कराना सुनिश्चित करें। कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके अलावा अन्य दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर दिलीप मिश्र, राजीव कुमार त्रिपाठी, विपिन कुमार, रेशमा, तारामती, विमला गुप्ता, माया पाल, फरहा अंजुम, सुषमा द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें