फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करें सहकारिता आंदोलन : डीएम

Thu, 15 Jun 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते डीएम संजीव रंजन। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सहकारिता आंदोलन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करने, प्राथमिक समितियों व संघों को सुदृढ़ करने को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कलक्ट्रेट सभागार में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक में कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने समितियों का डेटा बेस तैयार करने, जिले की सभी पंचायतों व गांवों को सहकारी समितियों से अच्छादित करने का निर्देश दिया। उन्होंने नए संघों को गठित करने, नई समितियों का पंजीकरण करने, पैक्स, डेयरी मत्स्य समितियों को जीवंत एवं आर्थिक रूप से मजबूत करने एवं उनको बुनियादी ढांचा प्रदान करने का भी निर्देश दिया। साथ ही इसकी कार्ययोजना बनाकर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि समितियों को जरूरत के अनुसार सरकारी भूमि आवंटन किया जाए। बैठक का संचालन सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता वकील वर्मा ने किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयेंद्र कुमार, एडीएम उमाशंकर, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, राजेश सिंह, देवेंद्र प्रताप अग्रहरि, बाबूराम प्रसाद और चंद्रजीत यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें