फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘हार से लें सबक, तभी मिल सकेगी जीत’

Tue, 17 Nov 2015 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जयकिसान इंटर कॉलेज सकतपुर सनई में 18वां मंडलीय माध्यमिक युवा क्रीड़ा समारोह मंगलवार से आरंभ हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन मंडल के विभिन्न जिलों से आई टीमों ने खेल-कूद की विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को होगा।उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रामबरन आर्य ने खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं।
खिलाड़ी हार-जीत की चिंता न करें। अपना ध्यान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर रखें। जो अच्छा खेलेगा, वही जीतेगा। उन्होंने हार से सबक लेने को भी प्रेरित किया।
उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया और खिलाडिय़ों को उसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक अनिल भूषण चतुर्वेदी ने मेजबानी के लिए जिले की टीम को सराहा। कहा कि जिले के खिलाडिय़ों के लिए अच्छा मौका है।
विज्ञापन

वह अन्य जिले से आए खिलाडिय़ों के अच्छे खेले को देखें और उनकी खूबियों को भी सीखें। खेल बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में सहयोगी है, बशर्ते उसे सिर्फ खेल भावना से खेली जाए।
संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक रामकृपाल प्रसाद ने बताया कि तीन दिवसीय मंडलीय प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में जिला स्तर पर विजेता टीमें हिस्सा लेंगी।
उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां बेहतरीन खेल देखने को मिलेगा। इस मौके पर सीनियर, जूनियर व सब जूनियर बालक-बालिकाओं की दौड़, कूद, थ्रो की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों ने गजल, लोकगीत, लोकनृत्य, कौवाली की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभा दिखाई। इस मौके पर स्कूल के संस्थापक चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य संतराम चौरसिया, डा.नलनीकांत त्रिपाठी, लालता प्रसाद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें