फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े नौ बजे ही तहसील दिवस पहुंचे

Tue, 02 May 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा तहसील दिवस में फरियाद सुनते मंडलायुक्त और डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इटवा। तहसील परिसर में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। सुनवाई के दौरान कुल 60 मामले प्रस्तुत किए गए। इसमें केवल 10 मामलों का तत्काल निस्तारण हो सका। सर्वाधिक भीड़ दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने वाले काउंटर पर रही।       
विज्ञापन

डीएम कुणाल सिल्कू सभी अधिकारियों से आधा घंटा पहले पहुंच सबको अचंभित कर दिया। 9.30 बजे डीएम के पहुंचने की सूचना मिलने पर अधिकारी व कर्मचारी दौड़ते नजर आए। करीब 11 बजे मंडलायुक्त बस्ती दिनेश कुमार सिंह भी तहसील दिवस में पहुंच गए। दोनों प्रशासनिक अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं की बातों को सुना। सुनवाई के दौरान राजस्व विभाग के 30, आपूर्ति विभाग के 14, विकास विभाग के 9, पीडब्लूडी के 2, पुलिस के 2, शिक्षा विभाग, पशु चिकित्सा व जलनिगम के 1-1 के एक मामले प्रस्तुत हुए। कुल 60 मामलों में केवल 10 मामलों का निस्तारण किया गया।
निस्तारित मामलों में राजस्व विभाग के 7, आपूर्ति विभाग, विकास विभाग व पशु चिकित्सा के 1-1 मामलों का निस्तारण हुआ। इस दौरान एसपी सत्येंद्र कुमार, सीडीओ अनिल कुमार मिश्रा, एसडीएम इटवा जुबेर बेग के साथ सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। सदर तहसील आयोजित तहसील दिवस में कुल 49 मामले आए। इनमें राजस्व विभाग से संबंधित 25, पुलिस के 3, विकास विभाग के 6, समाज कल्याण का 1 व अन्य विभागों के 14 मामले रहे। इनमें राजस्व के 5 व विकास विभाग के 2 मामलों सहित कुल 7 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम सदर विनीत कुमार उपाध्याय, सीओ अकमल खान, तहसीलदार मदन मोहन वर्मा, एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा, उसका बाजार अंजनी कुमार राय, चिल्हिया एसके सरोज आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

शोहरतगढ़। तहसील सभागार कक्ष में मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया गया। राजस्व के 10, पुलिस के 3, विकास के 6, शिक्षा, समाज कल्याण के 1-1 व अन्य विभाग के 9 मामले प्रस्तुत किए गए। कुल 30 मामलों में केवल 2 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम अरुण कुमार सिंह, सीओ जटाशंकर राव, तहसीलदार मंजूर अहमद, नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार, बीडीओ संजय नायक, एसओ रविंद्र कुमार सिंह, बीईओ पीपी राना आदि मौजूद रहे।
डुमरियागंज। तहसील दिवस में मंगलवार को विभिन्न विभागों के 53 मामले आए। इसमें सिर्फ 4 का ही मौके पर निस्तारण हो सका। एसडीएम अरुण कुमार राय और सीओ सुनील सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में सुबह से ही फरियादियों की लंबी लाइन लगने लगी थी। भीषण गर्मी और तेज धूप की परवाह किए बगैर फरियादी न्याय की आस में पहुंचे, मगर अधिकांश को निराशा ही हाथ लगा।
तहसील दिवस में पुलिस विभाग के सबसे ज्यादा 19, राजस्व के 18, विकास के 2 व 14 अन्य विभागों सहित कुल 53 मामले पेश हुए। मौके पर राजस्व विभाग से संबंधित 4 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया। इस दौरान तहसीलदार संतोष सिंह, बीडीओ अनिल चौधरी, बीईओ मनीराम वर्मा, ईओ शिवकुमार, राधेश्याम राय, थानाध्यक्ष भुवनेश्वर यादव, डॉ. मुस्तकीम अंसारी और रवींद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें