फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नहीं संचालित हुई पानी टंकी, शुद्ध पेयजल को तरस रहे कस्बावासी

Sat, 01 Jun 2024 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



बर्डपुर। चार वर्ष पूर्व नगर पंचायत का दर्जा प्राप्त करने वाले बर्डपुर कस्बा के निवासियों को शुद्ध पेयजल के लिए अब तक तरसना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत रहने के दौरान चैनपुर में 13 वर्ष पूर्व बनी पानी की टंकी से अभी तक पेयजल की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इसके साथ ही नगर के सभी मोहल्लों में शुद्ध पेयजल सुविधा नहीं होने से लोग निजी नल का पानी पीने के लिए मजबूर है।



इससे संक्रामक बीमारियों के बढ़ने का खतरा है। यहां के कई मोहल्लों में छोटे बच्चे अक्सर डायरिया आदि बीमारियों से ग्रसित रहते हैं और बड़ों को भी पेट संबंधी बीमारी रहती है। लोगाें ने बताया कि दो बार पाइप निकालकर नई पाइप लाइन बिछाई गई। लेकिन, विभाग को सफलता नहीं मिल सकी। यही कारण है कि इस टंकी के निर्माण के बाद किसी भी कस्बावासी को एक बूंद पानी अभी तक नसीब नहीं हो सका।
विज्ञापन




-

पानी टंकी के निर्माण के बाद तेजी से मोहल्लों एवं लोगों के घरों तक पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। पाइप बिछाने के साथ ही कई स्थानों पर टोटियां लगाई गई थीं, परंतु ट्रायल में पाइपों में लीकेज होने से पानी की आपूर्ति नही हो सकी।



- विपिन यादव, सोनबरसा



-



विभागीय अधिकारियों की लापरवाही से शहर बनने के बाद भी कस्बे में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो पाई है। बर्डपुर कस्बा व बाजार, बनियाभारी, सोनबरसा, तिलकपुर सहित कई गांवों में पानी आपूर्ति नहीं हो पाई।



- मंतोष मोदनवाल, बर्डपुर


-

शुरू में एक सप्ताह तक बर्डपुर चौराहे व सीएचसी सहित कई स्थानों पर बगैर टोटियों के पानी की कोई व्यवस्था नही है। कई वर्षों पहले शुरू हुई थी।लेकिन उसके बाद जलापूर्ति बंद हो गई और आज तक शुरू नहीं हो सकी।

श्रवण मोदनवाल, बर्डपुर




पानी की टंकी के निर्माण के बाद भी सप्लाई नहीं होने से लोग शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे हैं। इसके साथ ही कस्बे के अन्य मोहल्लों में भी शुद्ध पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है, जिस कारण लोगों को सांसत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन




- विजय गोस्वामी, गोसाइगंज


-

पेयजल सुविधा मुहैया कराने के लिए जल निगम की ओर से पांच नई टंकियां बनाईं जाएंगी। सभी नगरवासियों को सुचारू रूप से पानी मिले, इसके लिए लीकेज सही कराया जा रहा हैं।

- नवीन कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें