शोहरतगढ़। नगर पंचायत के शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद युवा शक्तिकरण योजना के तहत के अध्ययन केंद्र में अध्ययनरत चार विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थी टैबलेट से पढ़ाई को आसान बना सकते हैं। इससे युवाओं के बहुमुखी व्यक्तित्व विकास में मदद मिलेगी। प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के छात्र पिंटू कुमार, प्रमोद कुमार यादव व छात्रा महक कौशल एवं अंतिमा उपाध्याय को टैबलेट प्रदान किया गया। छात्रों से प्राचार्य ने टैबलेट का सदुपयोग करने को कहा। संवाद