भवानीगंज। क्षेत्र के मौलाना आजाद पीजी काॅलेज, बायताल में लंबे समय से निर्माणाधीन छात्रावास का सीडीओ जयेंद्र कुमार ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। कॉलेज परिसर में समाज कल्याण विभाग की ओर से राजकीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति छात्रावास का उद्धाटन तीन अप्रैल वर्ष 2005 को हुआ था, लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी कार्य नहीं पूर्ण हुआ। सीडीओ ने अधूरे छात्रावास का गहनता से निरीक्षण किया और समाज कल्याण अधिकारी को शीघ्र कार्य पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। इसके बाद सीडीओ ने क्षेत्र के ग्राम तेनुहार स्थित प्राथमिक विद्यालय में बन रहे एमडीएम शेड का निरीक्षण किया और तय मानक के अनुसार कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान बीडीओ अमित सिंह, प्राचार्य डाॅ. एखलाक हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद