फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद की निकाली गई झांकी, हुई विविध प्रतियोगिताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर निकाली गई झांकी
विज्ञापन

शहर के बांसी स्टैंड का नाम विवेकानंद चौक करने की मांग
विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर जिले में विविध कार्यक्रम हुए। झांकी निकाली गई और विचार गोष्ठी आयोजित हुुई। इस मौके पर उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
जिला एकीकरण समिति की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विचार गोष्ठी में कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्या, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत अस्थाना, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य डॉ.आरपी सिंह, जीआईसी की प्रधानाचार्य विभा चतुर्वेदी उपस्थित थी। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज तेतरी बाजार में उनके विचारों व कृत्यों को याद करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डॉ. रत्नाकर पांडेय, आकर्षण, प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी समेत पूर्व छात्र अनूप पाठक पाठक उपस्थिति थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शहर में शोभायात्रा निकाली। जबकि बांसी टैक्सी स्टैंड का नामकरण स्वामी विवेकानंद चौक करने की मांग उठाई। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य भूपेंद्र सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल, नित्यानंद शुक्ला, दीपक त्रिपाठी, शक्ति जायसवाल, मनोज गुप्ता शामिल रहे। सिद्धार्थ महाविद्यालय बर्डपुर में उप प्रबंधक डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव की अगुवाई में विवेकानंद की जयंती मनाई गई। डीईएलईडी विभागाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र बहादुर पाल, डीएड विभागाध्यक्ष हौसला पटेल ने भी संबोधित किया। पूर्णिमा पांडेय, हेमलता चतुर्वेदी, सुदेश पांडेय, कपिल देव, शशिधर मिश्रा, मोहम्मद इसराइल मौजूद थे। ब्रह्मर्षि बावरा सिद्धार्थ ममतागृह अनाथाश्रम जगमोहनी में संपन्न कार्यक्रम में सुनील पाल, पंकज यादव, उमेश यादव, गोविंद वरुण, प्रीति यादव उपस्थित थीं। मन्नीजोत प्रतिनिधि के मुताबिक भनवापुर में आयोजित कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मौर्या, प्रभारी प्रधानाध्यापक लालचंद वरुण, डॉ. चंदेश्वर यादव उपस्थित थे। लाल बहादुर विश्वकर्मा ने लोकगीत के माध्यम से विवेकानंद के पूरे जीवन को समझाने का प्रयास किया। डुमरियागंज प्रतिनिधि के मुताबिक नगर स्थित मित्रसंघ कार्यालय को समाजसेवी भोला श्रीवास्तव समेत रमेश चंद्र श्रीवास्तव, सुखपाल गौतम, सूरज मौजूद थे। इटवा प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम सोहना और खुनियांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सपा नेता कमरूज्जमा खां, देवेंद्र प्रताप सिंह, उदयभान तिवारी, अब्दुल लतीफ, अफजल हुसैन ने भी संबोधित किया। शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक शिवपति पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ अरविंद सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र श्रीवास्तव, ऋषि वर्मा, आंचल, अर्चिता वर्मा, ममता कांदू, सबा परवीन आदि मौजूद रहीं। भाजपा कार्यालय पर सांसद प्रतिनिधि सूर्यप्रकाश पांडे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, इंद्रेश चौरसिया, महामंत्री शिव शंकर चौरसिया मौजूद थे।
विज्ञापन

सपा का युवा घेरा कार्यक्रम मनाया
स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में जोगिया में समाजवादी युवजन सभा की ओर से आयोजित युवा घेरा कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि नौजवानों के लिए रोजगार के घटते अवसर, मंहगी शिक्षा, छात्रसंघ चुनाव पर रोक, किसानों की समस्या और उनके आंदोलन, फर्जी मुकदमा, शिक्षा के नाम पर आर्थिक शोषण पर चर्चा हुई। पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी, पूर्व विधायक विजय पासवान समेत उग्रसेन सिंह, मणींद्र मिश्र, चिंकू यादव, अंबिकेश श्रीवास्तव, अनुराग गगन उपस्थित थे।
विज्ञापन

सिद्धार्थ विवि में मनाई गई जयंती
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस के अंतर्गत युवा, सेवा और स्वामी विवेकानंद विषय पर ऑनलाइन व्याख्यान आयोजित हुआ। भारतीय जनसंचार संस्थान के महानिदेशक एवं पूर्व कुलपति प्रोफेसर संजय द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही हैं। आभार कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने जताया। संचालन डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें